India News (इंडिया न्यूज), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में रविवार को बर्फबारी का दौर जारी रहा। रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा दर्रे में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि शिमला और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे। हालांकि, मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के बावजूद ठंड का असर बना रहा। अटल टनल रोहतांग चार दिन बाद पर्यटकों के लिए फिर से बहाल की गई, लेकिन केवल फोर बाय फोर वाहनों को ही वहां जाने की अनुमति दी गई है।
मनाली में दिनभर बादल रहे, लेकिन स्नोफॉल का इंतजार कर रहे पर्यटकों को कोई राहत नहीं मिली।

IMD ने बताया

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को हिमाचल के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छा सकता है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 21 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा, जिससे 24 जनवरी तक प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान ऊंचे इलाकों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है।

महाकुंभ अग्निकांड में खाक हुए 250 टेंट, गीता प्रेस ट्रस्टी का दावा- ‘बाहर से आई थी चिंगारी’

कैसा रहा अब तक का तापमान?

रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी बदलाव देखा गया। ताबो में सबसे अधिक गिरावट आई, जहां तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। डलहौजी और रिकांगपिओ में भी क्रमशः 1.9 और 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, धौलाकुआं, नाहन और बिलासपुर में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। प्रदेश का सबसे कम तापमान लाहुल स्पीति के ताबो में -5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यातायात हुए प्रभावित

पंजाब में पड़ी धुंध के कारण रविवार को ऊना में दो रेलगाड़ियां देरी से पहुंचीं। हालांकि, भुंतर, जुब्बड़हट्टी और कांगड़ा एयरपोर्ट पर उड़ानें सुचारू रूप से चलती रही।

Bihar Weather: बिहार में ठंड और कोहरे का कहर, कैसा रहेगा राज्य का मौसम, जानें IMD की लेटेस्ट अपडेट