India News (इंडिया न्यूज), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिसंबर माह में असामान्य गर्मी का सामना किया जा रहा है। राज्य की राजधानी शिमला में पिछले सात वर्षों में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जो 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, कल्पा में 33 साल बाद उच्चतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

IMD ने दी चेतवानी

मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी देते हुए निचले और मध्यम ऊंचाई वाले चार जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में ठंड का असर अभी दो हफ्ते तक बने रहने की संभावना है। राजधानी शिमला में दिन के समय लोग रिज मैदान और माल रोड जैसे प्रमुख स्थलों पर धूप सेंकते नजर आ रहे हैं। हालांकि, शाम ढलने के बाद ठंड का असर महसूस होने लगता है और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

Murder Crime: चुनावी रंजिश या आपसी विवाद का बदला? लखीसराय में व्यक्ति को गोली से उतारा मौत के घाट

इस बार शिमला का तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है, जो 2017 के बाद का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमपात के सामान्य सीजन का आगमन जनवरी के अंत से लेकर फरवरी के दूसरे सप्ताह तक होता है, लेकिन इस साल अब तक हिमपात की स्थिति नहीं बन पाई है।प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में इस समय शुष्क ठंड का अनुभव हो रहा है।

इन क्षेत्रों में माइनस में चल रहा तापमान

लाहुल-स्पीति जैसे ठंडे इलाकों में तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। ताबो में -7.4 डिग्री सेल्सियस, कुकुमसेरी में -5.3 डिग्री सेल्सियस और भुंतर में -1.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिपोर्ट किया गया है। इस गर्मी और शीतलहर का मिश्रण प्रदेश के मौसम को और भी अनिश्चित बना रहा है, और शीतलहर की स्थिति 24 दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है।

जो नहीं कर पाए ताकतवर देश वो कर दिखाए अजित डोभाल! बदल जाएगा भारत-चीन का रिश्ता? सदमे में पाकिस्तान