India News (इंडिया न्यूज), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बुधवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा देखने को मिली। वीरवार को धूप खिलने के बाद अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।

IMD ने बताया कब बढ़ेगा असर

हालांकि, मौसम विभाग ने 8 से 12 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने का अनुमान जताया है, जिससे प्रदेश के मौसम में और बदलाव आएगा। इस दौरान निचले स्थानों में वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने की संभावना है।

UP Weather: यूपी में तेज हवाओं से लौट आई हाड़ कंपाने वाली ठंड, पश्चिम से पूरब तक बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, शिमला, मंडी, और बिलासपुर जिलों में शीतलहर का असर बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा, शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल में भूस्खलन की घटना ने गुम्मा-बाघी सड़क को बंद कर दिया, जिससे संबंधित क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है। वहीं, लाहुल स्पीति जिले की चंद्राघाटी में हिमस्खलन के कारण मनाली-केलंग मार्ग पर भी दिक्कतें आई हैं।

इन जगहों का तापमान माइनस में

प्रदेश के छह स्थानों पर तापमान माइनस में चला गया है। कल्पा में -3.1 डिग्री, केलंग में -12.2 डिग्री, मनाली में -1.5 डिग्री, कुकुमसेरी में -11.6 डिग्री, भरमौर में -1.9 डिग्री, और ताबो में -10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। यह सर्दियों में लंबे समय बाद इतना कम तापमान देखा गया है।

बढ़ सकते हैं बिमारियों के मौके

पश्चिमी विक्षोभ के कारण होने वाली बर्फबारी और बारिश से ठंड में वृद्धि होने की संभावना है, जिसके साथ ही सर्दी-जुकाम, फ्लू, और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। चिकित्सक सलाह दे रहे हैं कि लोग गर्म कपड़े पहनें, गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें और बीमारियों से बचने के लिए सतर्क रहें।

सरसों के तेल में मिलाकर बना लें इन दो चीजों का पेस्ट, पीले-से-पीले दांत को भी ऐसा चमका देगा ये नुस्खा, पायरिया भी होगा दूर