India News (इंडिया न्यूज),Himachal News: हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों का रात्रि तापमान भी तेजी से गिर रहा है। हिल स्टेशन मनाली का तापमान माइनस और शिमला का तापमान दो डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

26 दिसंबर को येलो अलर्ट जारी..

शुक्रवार को प्रदेश के आठ शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 21, 22 और 25 दिसंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है, जबकि 23 और 26 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे ठंड का असर बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21, 22 और 23 दिसंबर को शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट और 24, 25 और 26 दिसंबर को येलो अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट आई है। इस दौरान औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा।

राज्य का सबसे ठंडा स्थान

लाहौल-स्पीति जिले का ताबो -11.3 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। इसी जिले के कुकुमसेरी, समधो और सेओबाग में न्यूनतम तापमान क्रमश: -66 डिग्री, -6.4 डिग्री और -1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान -3.5 डिग्री, रिकांगपिओ में -0.9 डिग्री और बजुआरा में -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल्लू जिले के प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री और भुंतर में -1 डिग्री, ऊना में 0.7 डिग्री, कुफरी में 1.9 डिग्री, पालमपुर में 2 डिग्री, चंबा और बरठीं में 2.4 डिग्री, शिमला में 2.5 डिग्री, हमीरपुर में 2.7 डिग्री, मंडी में 3.2 डिग्री, जुब्बड़हट्टी और धौलकुआं में 3.8 डिग्री, सराहन में 4.3 डिग्री, कांगड़ा और बिलासपुर में सबसे कम तापमान रहा। नारकंडा में अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 14 शहरों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा। इनमें शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, धर्मशाला, ऊना, नाहन, पालमपुर, मनाली, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा शामिल हैं। ऊना, सुंदरनगर, चंबा, हमीरपुर और मंडी शीतलहर से प्रभावित रहे।

MP Crime News: पीपल के पेड़ के नीचे मिली बर्खास्त पुलिसकर्मी की लाश, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, लाठी-डंडों और हथियारों से की गई हत्या