India News (इंडिया न्यूज)Himachal News: देशभर से आने वाले पर्यटकों का हिमाचल में अक्सर स्थानीय लोगों और खासकर टैक्सी चालकों से विवाद होता रहता है। ऐसा ही कुछ शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर देखने को मिला जब शनिवार सुबह हरियाणा से आए एक पर्यटक का टैक्सी चालक से विवाद हो गया। हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों द्वारा गुंडागर्दी के मामले सामने आते रहते हैं।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें लोग गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं आई। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। शिमला में पिछले कुछ दिनों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार सुबह रिज मैदान पर हरियाणा के युवकों का हंगामा देखने को मिला।

हरियाणा से शिमला घूमने आए कुछ युवकों का रिज पर टैक्सी चालक का काम करने वाले एक व्यक्ति से विवाद हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दूसरी घटना शुक्रवार रात संजौली में हुई। यहां कुछ पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में स्थानीय लोगों ने पर्यटक की पिटाई कर दी और इस दौरान चौक के पास लंबा जाम लग गया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, इसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। कुछ लोगों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा।

आखिर कौन होते हैं ये तंगतोड़ा साधु? अखाड़ें में देनी पड़ती है ऐसी भयानक परीक्षा जिनसे कांपती है आज भी हर एक साधु की रूह!