India News (इंडिया न्यूज),New Year 2025: हिमाचल की राजधानी शिमला में पर्यटकों की भीड़ लगी है। बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से सैलानी नए साल का जश्न मनाने पहाड़ों की रानी शिमला पहुंचे हुए हैं। जश्न के सभी कार्यक्रम स्थगित होने से सैलानियों को निराशा हाथ लगी है। आपको बता दें कि शिमला में विंटर कार्निवल 1 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की वजह से प्रशासन ने विंटर कार्निवल को रद्द करने का निर्णय लिया। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की वजह से देशभर में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

सेल्फी लेकर संतोष करना पड़ा है

आपको बता दें कि शिमला घूमने आए सैलानी स्थानीय लोगों से नए साल का जश्न मनाने वाले इलाकों की जानकारी ले रहे हैं। रिज मैदान पर बड़ी संख्या में सैलानी हर साल नए साल का स्वागत करने जाते हैं। 2024 का जश्न मनाने के लिए शिमला में 40 हजार पर्यटक गए थे। सैलानियों को आंशका थी कि साल 2025 का आगाज भी धमाकेदार होगा। जश्न का बड़ा कार्यक्रम नहीं होने से सैलानियों में निराशा है। होटल और रेस्टोरेंट में ठहरकर सैलानी पार्टी का मजा उठा रहे हैं। रिज और मालरोड पर पहुंचे सैलानियों को सेल्फी लेकर संतोष करना पड़ा है।

प्रोटीन और Omega-3 में अंडों को भी पछाड़ देता हैं ये 1 पहाड़ी बीज, शरीर से तो कमजोरी को खुरच इफेंकता है इस प्रकार