India News (इंडिया न्यूज), Transport Corporation: हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को जल्द ही 250 नई डीजल बसें मिलने वाली हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी अंतरराज्यीय ढली बस अड्डे के उद्घाटन के अवसर पर दी। उन्होंने बताया कि ये बसें 36 से 37 सीटों वाली होंगी और अगले एक से डेढ़ महीने में एचआरटीसी के बेड़े में शामिल कर दी जाएंगी।

बसों के लिए धनराशि हुई प्राप्त

इसके अलावा, हिमाचल में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद भी हो रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बसों के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है और जल्द ही ये बसें हिमाचल की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। साथ ही, 100 टेंपो ट्रैवलर भी खरीदे जा रहे हैं, जो स्थानीय परिवहन सेवाओं को और बेहतर बनाएंगे।

नगर निगम का वसूली अभियान, जीवाजी विश्वविद्यालय और IITTM को नोटिस जारी कर किया सील

संचालन और रखरखाव के लिए विशेष सुविधाएं

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और रखरखाव के लिए विशेष सुविधाओं की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों और वर्कशॉप्स के निर्माण में किया जाएगा।उप मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि एचआरटीसी के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को समय पर वेतन और पेंशन दी जा रही है। इससे कर्मचारियों के बीच संतोष का माहौल है।

यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा

हिमाचल प्रदेश सरकार के इन प्रयासों से परिवहन सेवाएं अधिक सुगम और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनेंगी। नई बसों के आने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और राज्य की सड़कों पर यातायात व्यवस्था मजबूत होगी। इलेक्ट्रिक बसों के उपयोग से प्रदूषण में कमी आने की भी उम्मीद है।

Horticulture Policy: हिमाचल बना बागवानी नीति को पूरी तरह लागू करने वाला पहला प्रदेश, 82,500 लोगों को मिलेगा रोजगार