India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल में आज से लेकर 15 सितंबर तक मानसून के कम होने की संभावना है। माौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बताया कि 9 से 15 सितंबर तक राज्य के कुछ जगहो पर बरसात होने का पूर्वानुमान है। सभी भागों में मासम साफ रहने की भी उम्मीद हैं। लेकिन, 10 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर बरसात हो सकती है। हिमचाल प्रदेश की राजधानी शिमला में करीब डेढ़ बजे झमाझम बरसात शुरु हुई।

17 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से सोमवार सुबह 10 बजे तक 62 रोड प्रभावित रहीं। 2 पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अतिरिक्त 17 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। बता दें कि किन्नौर के पांगी गांव के प्राणु नामक स्थान पर पिरि ढांक से आईं बड़ी-बड़ी चट्टानों की चपेट में आने से 6 लोगों की दोघरियां और सैकड़ों सेब के पौधे खराब हो गए हैं। यहां देर रात से भूस्खलन का सिलसिला लगातार जारी है। भूस्खलन से गाव की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही प्रशासन नुकसान का आकलन की जांच पड़ताल में जुटा है।

कार पर अचानक पेड़ गिर गया

कसौली में एक निजी स्कूल के पास चलती कार पर अचानक पेड़ गिर गया। किस्मत अच्छी थी कि कार इसकी चपेट में नहीं आई, अन्यथा काफी बड़ा नुकसान हो सकता था। बता दें कि कार में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। पेड़ गिरने के बाद गुजर रहे लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला। पेड़ गिरने के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई । इससे 1घंटा तक जाम की समस्या भी रही। जानकारी कसौली पुलिस को दी गई। साथ ही छावनी परिषद को भी इस बारे में जानकारी दी गई।