India News HP (इंडिया न्यूज़) Weather Update:  हिमाचल प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है, और मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 16 अक्तूबर तक राज्य के सभी हिस्सों में शुष्क मौसम बना रहेगा। हालांकि, 17 अक्तूबर को राज्य के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।

पोस्ट मानसून सीजन के दौरान, 1 से 11 अक्तूबर तक हिमाचल में सामान्य से 94% कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में 11.2 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी जाती है, लेकिन वास्तव में सिर्फ 0.7 मिलीमीटर बारिश हुई। आज शिमला और राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम साफ है।

UP News: दशहरे पर रूट डायवर्जन, 12 को शहर में नहीं आएंगी रोडवेज बसें, जानें पूरा प्लान

राज्य के विभिन्न स्थानों पर तापमान इस प्रकार है:

  • शिमला: 12.6°C
  • सुंदरनगर: 11.5°C
  • भुंतर: 10.0°C
  • कल्पा: 4.5°C
  • धर्मशाला: 14.9°C
  • ऊना: 13.8°C
  • नाहन: 17.7°C
  • केलांग: 2.7°C
  • पालमपुर: 12.5°C
  • सोलन: 11.6°C
  • मनाली: 8.4°C
  • कांगड़ा: 13.4°C
  • मंडी: 13.9°C
  • बिलासपुर: 15.2°C
  • चंबा: 13.3°C
  • कुकुमसेरी: 2.1°C
  • सैंज: 11.3°C
  • पांवटा साहिब: 20.0°C

Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड Saba Azad संग पैपराजी ने कर दी ऐसी हरकत, फूट पड़ा एक्टर का गुस्सा, वीडियो वायरल