India News (इंडिया न्यूज), Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह अटल टनल रोहतांग और अन्य ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। हालांकि, दिन के समय मौसम साफ हो गया और धूप खिलने से तापमान में कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने 16 से 18 फरवरी तक प्रदेश के ऊंचे इलाकों जैसे लाहुल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और वहां धूप भी खिल सकती है।

पूरी दुनिया के लिए ‘शांति दूत’ बने Trump, अब हर युद्ध का होगा खात्मा, Russia Ukraine War को लेकर आया बड़ा अपडेट

कैसा है जिलों का हाल

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। ऊना में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ताबो में न्यूनतम तापमान -8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य जनजातीय इलाकों जैसे कल्पा, केलंग, कुकुमसेरी और ताबो में तापमान माइनस में है।

IMD ने बताया प्रदेश का हाल

ऐसे में प्रदेश के बागबानों के लिए पानी की कमी एक बड़ी चिंता बन गई है, क्योंकि वर्षा और हिमपात में कमी के कारण गेहूं और अन्य रबी फसलों को नुकसान हो रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मानसून के बाद पांच महीने तक पर्याप्त वर्षा और हिमपात नहीं हुआ है, जिसके कारण सूखा जैसी स्थिति बन रही है।

कुल्लू जिले में वर्षा जल स्तर में 16 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके अलावा, अन्य जिलों में भी सूखे का संकट बढ़ता जा रहा है। इस पर चिंता जताते हुए जल शक्ति विभाग ने प्रदेश की पेयजल परियोजनाओं में पानी की कमी के बारे में भी जानकारी दी है। इन सबके बावजूद, मौसम में आए बदलाव से अब यात्रियों को राहत मिली है और रेल व हवाई सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

सावधानी से करें हर काम! अगले 48 घंटों तक मौसम का रहेगा ऐसा हाल, IMD ने दी पूरी जानकारी