India News (इंडिया न्यूज़), 10 May Weather, दिल्ली: देशभर में तमपान फिर से बढ़ रहा है। पहाड़ो पर बर्फबारी कम हो रही है। देश के कई हिस्सों में अब बारिश की संभावना नहीं है लेकिन दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा की गति 6.4 के आसपास रहेगी यानि हवाएं बहुत धीरे चलेगी।

  • दिल्ली में रहेगी गर्मी
  • पहाड़ों पर बर्फबारी रुकी
  • दक्षिण भारत में रुकेगी बारिश

बिहार की राजधानी पटना में पटना में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा की गति 6.7 के आसपास रहेगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वही आर्थिक राजधानी मुंबई में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधितम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दक्षिण भारत में बारिश

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु की पहाड़ियों, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी हो सकती है और उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। सिक्किम, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है।

यह भी पढ़े-