India News (इंडिया न्यूज),Jharkhand:झारखंड के खूंटी जिले से सामूहिक बलात्कार की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पहले पांच नाबालिग लड़कियों को अगवा किया गया, फिर उनमें से तीन के साथ 18 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया। इस दौरान दो लड़कियां आरोपियों के चंगुल से निकलकर भागने में कामयाब रहीं।उन्होंने गांव में जाकर लोगों को अपनी खौफनाक हादसा सुनाई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या पूरा मामला ?
ये घटना शुक्रवार देर रात खूंटी की है। एसपी अमन कुमार ने बताया कि पांच लड़कियां रनिया इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रही थीं। उसी वक्त कुछ लड़कों ने उनका पीछा किया। कुछ दूर आगे सूनसान जगह आने पर उन्होंने सभी लड़कियों को अगवा कर लिया।उन्हें जबरन पहाड़ी पर ले जाने लगे। इस दौरान दो लड़िकयों ने आरोपियों के हाथों को दांत से काट लिया और फिर पकड़ ढीली पड़ते ही दोनों वहां भाग निकलीं।
जंगल में छोड़कर भाग गए
इसके बाद सभी 18 आरोपियों ने तीन लड़कियों के साथ गैंगरेप किया। उन्हें जंगल में छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों के चंगुल से निकली लड़कियां गांव पहुंची। उन्होंने लोगों को सारी बातें बताईं। इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित लड़कियों को अपने साथ ले गए। पांच लड़कियों में से तीन की उम्र 12 से 16साल बताई गई है, जबकि आरोपी लड़कों की उम्र 12 से 17 साल के बीच है। पीड़ितों के परिजन उन्हें लेकर स्थानीय थाने पहुंचे।
आरोपी गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि पीड़ित लड़कियों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और पीड़ितों का मेडिकल जांच कराया गया है। पुलिस की टीम ने सभी आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। उनको सोमवार को किशोर गृह भेजा गया है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। लोग उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।