India News (इंडिया न्यूज़), 2 August Weather, दिल्ली: आज देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी हिस्से और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी है। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। पूरे यूपी में बादल छाए रह सकते है। देश की राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी जारी है। इस गर्मी से राहत मिलनी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने वाला है।

अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, एक से चार अगस्त के बीच बिहार में गरज के साथ बारिश की संभावना है। वही ओडिशा, गंगा के किनारे के पश्चिम बंगाल वाले इलाके, झारखंड और सिक्किम में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में बिजली गिरने की भी संभावना है।

पश्चिम भारत का हाल

अगले चार दिनों के दौरान कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में हल्की/मध्यम से लेकर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। 3 अगस्त को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े-