India News (इंडिया न्यूज), Kerala: केरल पुलिस ने बताया कि होसदुर्ग में एक परिवार के दो बच्चे की मौत हो गई। जिसके पीछे की वजह उनके घर के पास लैटेराइट पत्थर की खदान में बने पानी के गड्ढे माना जा रहा है। पुलिस ने मृतकों की पहचान श्रीदेव और सुदेव के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि दोनों पास के स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ते हैं। साथ ही वे खेलने गए थे।
घर नहीं लौटने पर खोजबीन हुई शुरू
केरल पुलिस ने बताया कि वे शाम को खेलने के लिए निकले थे। लेकिन स्थानीय लोगों को बाद में खदान के पास उनकी साइकिल और चप्पलें मिलीं और जांच करने पर उनके शव मिले। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए परियारम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
UN Gun Shot: किशोर ने मारी दो भारतीय मूल की महिलाओं को गोली, एक की मौत, दूसरी घायल -IndiaNews