साल 2022 का आज आखिरी दिन है। इसी लिए तरह-तरह के फैक्ट्स और रिसर्च रिपोर्ट सामने आ रहे है। वर्ल्डओमीटर (worldometers.info) की रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में 13 करोड़ से भी ज्यादा बच्चों ने जन्म लिया। यह आकड़ा 23 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक का है। 13 करोड़ में से 2.50 करोड़ बच्चें सिर्फ भारत में पैदा हुए है।
आपको बता दें की विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इसी साल दुनिया की आबादी 800 करोड़ को पार कर चुकी है। यूएन के अनुसार अगर भारत की आबादी ऐसे ही बढ़ती रही तो 14 अप्रैल 2023 तक भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो जाएगी।
वर्ल्डओमीटर की रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में दुनिया भर में 173 करोड़ से भी ज्यादा लोग मोटापे का शिकार है। यह आकड़ा भी 23 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक का है। मैक्रोनेशियाई दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप राष्ट्र नाउरु में सबसे ज्यादा 61% यंग आबादी मोटापे से पीड़ित है।भारत में 3.9% यंग आबादी मोटापे की बीमारी से ग्रसीत है।
इसी वेबसाइट के अनुसार 2022 में 86 करोड़ से भी ज्यादा लोग कुपोषण का शिकार है। सबसे ज्यादा कुपोषण और भुखमरी से यमन के लोग परेशान है। यहां 45% आबादी कुपोषण औऱ भुखमरी से ग्रसीत है। अगर भारत की बात करें तो भारत में अभी 22 करोड़ से ज्यादा लोग कुपोषण का शिकार है।