India News (इंडिया न्यूज),Pahalgam Terror Attack:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस हमले में आतंकियों ने सिर्फ पुरुषों पर हमला किया। आतंकी हमले के शिकार ज्यादातर पर्यटक हैं। मरने वालों में गुजरात के 3 पर्यटक हैं, जबकि पहलगाम निवासी सैयद आदिल हुसैन शाह भी इसमें शामिल हैं। इस आतंकी हमले में महाराष्ट्र के 5 लोगों की मौत हुई है।हेमंत सुहास जोशी और संजय लक्ष्मण लाली मुंबई के रहने वाले थे। जबकि अतुल श्रीकांत मोनी, संतोष जगदा, कस्तूबा गानवोटे भी महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

आतंकी हमले में इंदौर के सुशील नथानिएल की भी मौत हो गई। वे अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने कश्मीर गए थे। सुशील एलआईसी के ब्रांच मैनेजर थे। गुजरात के पिता-पुत्र की भी मौत हुई मृतकों में पहलगाम के सैयद आदिल हुसैन शाह भी शामिल हैं। नेपाल के सुदीप नेउपाने भी आतंकियों का शिकार बने और उनकी मौत हो गई।

list

list

list

सिर्फ पुरुषों को बनाया निशाना

आतंकियों ने पहलगाम में सिर्फ पुरुषों को निशाना बनाया है। उन्होंने महिलाओं पर गोली नहीं चलाई है। गुजरात के 3 लोगों की मौत हुई है। इसमें पिता-पुत्र शामिल हैं। गुजरात के भावनगर निवासी यतेश परमार और उनके बेटे सुमित परमार की मौत हुई है। इनके अलावा सूरत के शैलेशभाई हिम्मतभाई कलथिया की भी मौत हुई है। महाराष्ट्र और गुजरात के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, ओडिशा, केरल, चंडीगढ़, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश के लोग भी आतंकी हमले में मारे गए हैं।

Pahalgam Terror Attack: आंतकियों की कायराना हरकत के बाद एकजुट हुआ पक्ष-विपक्ष, राहुल गांधी ने अमित शाह से की बातचीत

होने वाला है कुछ बड़ा! सऊदी से आते ही PM Modi ने हवाई अड्डे पर की बैठक, विदेश मंत्री समेत मौजूद रहे ये लोग

करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, एक राष्ट्र-एक चुनाव को बताया देश हित का मुद्दा, विपक्ष पर साधा निशाना