इंडिया न्‍यूज। Delhi News: 5G Spectrum Auctions: भारत में 5G स्पेक्ट्रम को मंजूरी मिल गई है। यह सर्विस 4G से कई गुना अधिक तेज होगी। इसके आने के बाद भारत में क्रांति आ जाएगी। बता दें कि 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी इसी वर्ष जुलाई में संभव है। इसके साथ ही भारत को यह सुविधा इसी वर्ष से मिलनी शुरू हो जाएगी।

5G आने से क्‍या होगा फायदा

भारत में 5G की शुरुआत होने से क्रांति आ जाएगी। अभी तक 4G की थकी स्‍पीड से लोग परेशान थे। ऐसे में 5G के बाद 10 गुना ज्‍यादा स्‍पीड मिलेगी। वहीं इससे ऑडियो और वीडियो कॉल में भी सुधार होगा। इसका सबसे ज्‍यादा फायदा गेमिंग सेक्‍टर को होगा।

भारत में कब तक शुरू होगी सेवाएं

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन के अनुसार नीलामी में सफल रहने वाली टेलीकॉम कंपनियां देशभर में 5G सर्विस उपलब्ध करवा सकती हैं।
हालांकि अभी यह कब से शुरू होगी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं मंत्रालय की मानें तो यह इस वर्ष के आखिर तक शुरू हो सकती है। 5G सर्विस शुरू होने के बाद इंटरनेट में क्रांति आएगी।

20 वर्षों के लिए नीलाम होगा

दूरसंचार मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार 5G स्पैक्ट्रम को 72Ghz पर 20 साल के लिए नीलाम किया जाएगा। 5G आने के बाद इसका ये फायदा होगा कि डाउनलोड और अपलोड में भारतीयों का माथा पच्‍ची नहीं करनी पड़ेगी।

पहले मेट्रो सिटी में शुरू होगा

5G को लेकर देश की टेलीकॉम कंपनियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं इस हाई स्‍पीड का सबसे पहले फायदा मेट्रो सिटी के यूजर्स को ही मिलेगा। इसका कारण ये है कि छोटे शहरों या कस्‍बों में अभी इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम होना है। वहीं बड़े शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम जारी है।

5G आने के बाद कैसे बदल जाएगा भारत

भारत में 5G शुरू होने के बाद हर किसी की जिंदगी में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। इसके आने के बाद IoT डिवाइसेज का प्रचलन बढ़ जाएगा। इसे आप ऐसे समझें कि इससे किसी भी सामान की डिलीवरी देने के लिए ड्रोन का आसानी से इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। भारत में ड्राइवर-लेस कारों का भी परिचालन हो सकेगा।

ये भी पढ़ें : कारगिल में बौद्ध मठ के निर्माण का विरोध कर रहे इस्लामिस्ट, कारण जानकर आप भी हो जाएंगे दंग

ये भी पढ़ें : लिव इन रिलेशन से जन्मे बच्चे का पैतृक संपत्ति में हक, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने किस आधार पर दिया फैसला

ये भी पढ़ें : IPL Media Rights Auction LIVE 43 हजार करोड़ में बिके इंडियन प्रीमियर लीग के मीडिया राइट्स

हमारे साथ जुड़ें :  TwitterFacebook | YouTube