नई दिल्ली। woman suddenly fell ill in flight: बीते शनिवार को इंडिगो की एक फ्लाइट में अचानक से एक 60 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ जाने के बाद फ्लाइट को आपातकालीन अवस्था में इंदौर के होलकर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। जानकारी के अनुसार फ्लाइट तामिलनाडु के मदुरै से दिल्ली आ रही थी।

इसी दौरान एक 60 वर्षीय महिला की अचानक से तबीयत बिगड़ गई, मुंह से ब्लीडिंग आने लगी, कुछ ही मिनटों बाद महिला बेहोश हो गई। इसके फौरन बाद फ्लाइट के क्रू मेंबर ने इसकी जानकारी फ्लाइट में मौजूद अधिकारियों को दी। जिसके बाद डायवर्ट कर फ्लाइट को इंदौर के एक एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। फौरन महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

सामने आई जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला पहले से हार्ट, डायबिटीज, और हाई ब्लडप्रेशर से पीड़ित थी। वह मदुरै से दिल्ली आ रही थी। महिला नोएडा की रहने वाली थी। घटना के बाद इसकी जानकारी महिला के परिजनों को दी गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।