राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित, PM मोदी भी सेंट्रल हॉल में पहुंचे
Droupadi Murmu
India News (इंडिया न्यूज़),75th Constitution Day Of India: संविधान को अपनाए हुए 75 साल पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार ने मंगलवार से साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत की है। ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ अभियान के तहत इसकी शुरुआत पुराने संसद भवन में आयोजित एक कार्यक्रम से हुई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया, जबकि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्रियों और संसद के दोनों सदन के सदस्य भी उपस्थित थे। संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था, और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।
केंद्र सरकार ने नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए एक नई वेबसाइट ‘कॉन्स्टिटूशन75 डॉट कॉम’ लॉन्च की है। इस वेबसाइट के माध्यम से संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ देश भर के स्कूलों में किया जाएगा।
संसद के पुराने भवन के केंद्रीय कक्ष में होगा कार्यक्रम
इसके अलावा, इस ऐतिहासिक अवसर पर संसद के पुराने भवन के केंद्रीय कक्ष में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी, और प्रधानमंत्री मोदी विशेष अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित नहीं करेंगे। उन्होंने विपक्षी दलों को बिना सही जानकारी के प्रतिक्रिया देने पर आलोचना की और कहा कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।