India News (इंडिया न्यूज),Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी है। इस बीच हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जैसा की आप सभी जानते हैं कि 15वीं हरियाणा विधानसभा के लिए सुबह 7 बजे से लगायार वोट डाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आज सुबह साढ़े नौ बजे तक 9.53 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। सभी जिलों में सबसे ज्यादा वोट 12.71% जींद जिले में पड़े हैं। और यह शायद इसीलिए संभव हो सका क्यूंकि जींद की जुलाना सीट से रेसलर विनेश फोगाट चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट तब से ही चर्चाओं में हैं जबसे उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आपको बता दें, यहां पर सबसे ज्यादा 14.50% फीसदी मतदान हुआ है।
- जानिए हरियाणा चुनाव की खास बातें
- जानिए किस जिले में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग ?
जानिए हरियाणा चुनाव की खास बातें
इस हरियाणा विधानसभा चुनाव की खास बात यह हैं कि, साल 2024 के विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 20 हजार 629 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 मतदाता वोट डाल सकेंगे। साथ ही हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे प्रदेश में सुरक्षा बलों की 225 कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं 30 हजार पुलिसकर्मी, 21 हजार से ज्यादा होमगार्ड, 11 हजार एसपीओ की तैनाती की गई है। वही हर मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
जानिए किस जिले में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग ?
सूत्रों के मुतबिक सबसे अधिक वोटिंग अभी तक जींद में हुई है। इसके अलावा अंबाला में 11.87%, भिवानी में 9.72%, चरखी दादरी में 9.08% , फरीदाबाद में 8.82%, फतेहाबाद में 11.81%, गुरुग्राम में 6.10%, हिसार में 8.49%, झज्झर में 8.43%, जींद में 12.71%, कैथल में 11.10%, कुरुक्षेत्र में 10.57%, महेंद्रगढ़ में 11.51%, मेवात में 10.64%, पलवल में 12.54%, पंचकूला में 4.08%, पानीपत में 7.49%, रेवाड़ी में 9.27%, रोहतक में 10.76% ,सिरसा में 9.87%, सोनीपत में 7.98%, यमुनानगर में 9.27% वोटिंग हुई है ।