India News (इंडिया न्यूज़), Rashifal March: इस साल मार्च का महीना बेहद खास होने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार, मार्च माह में ग्रहों की चाल से कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। शनि देव कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं, जहां 7 मार्च को शुक्र प्रवेश करेगा और फिर 15 मार्च को मंगल प्रवेश करेगा। मंगल के कुंभ राशि में संचरण करते ही त्रिग्रही योग बनेगा, जिसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। शनि की राशि में 3 ग्रहों की युति से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं शुक्र, शनि और मंगल की युति बनने से कौन सी राशियों की किस्मत बदलेगी।
3 राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि
शनि की राशि कुंभ में तीन ग्रहों की युति से मेष राशि वालों को काफी लाभ मिलेगा। त्रिग्रही योग बनने से व्यापारियों को लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। इस अवधि में व्यवसायिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। धन का आगमन होगा। नई नौकरी चाहने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल, शनि और शुक्र की युति लाभकारी साबित हो सकती है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से हर काम में सफलता मिलेगी। त्रिग्रही योग बनने से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
कुंभ राशि
शनि, शुक्र और मंगल की युति वृषभ राशि वालों को बंपर लाभ देने वाली है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। आपके करियर में अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस का आनंद उठाएंगे। निवेश के लिए भी समय अच्छा माना जा रहा है।
डिस्क्लेमर- हम यह दावा नहीं करते है कि इस लेख में दी गई कोई भी जानकारी पूरी तरह सत्य और सटीक है। इस खबर का दावा इंडिया न्यूज नहीं करता है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए कृपया संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से परामर्श लें।
ये भी पढ़े-