India News (इंडिया न्यूज),Bihar:बिहार के नालंदा में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव के पैरों में 12 कीलें भी ठोंकी हैं। मृतका कौन है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस हत्या को तंत्र-मंत्र, जादू-टोना से भी जोड़ रहे हैं। कुछ का मानना है कि इलाज के दौरान महिला की मौत हुई होगी, फिर शव को यहां ठिकाने लगाया गया होगा। मृतका की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।
बहादुरपुर गांव का है मामला
मामला हरनौत प्रखंड अंतर्गत सरथा पंचायत के बहादुरपुर गांव का है। बुधवार को कुछ ग्रामीणों ने हाईवे के किनारे जंगल के पास शव देखा। महिला लाल रंग की नाइटी पहने हुए थी। उसके एक हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी। साथ ही दोनों पैरों में 6 कीलें ठोंकी गई थीं। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया और आसपास के थानों से संपर्क कर महिला की पहचान करने में जुटी हुई है।
इलाज के दौरान हुई मौत
फिलहाल शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों के अनुसार जिस तरह से महिला के हाथ पर पट्टी बंधी है, उससे लगता है कि महिला की मौत इलाज के दौरान हुई होगी।
जादू-टोना का मामला
पुलिस केस से बचने के लिए महिला के शव को यहां फेंका गया होगा। कुछ ग्रामीणों के अनुसार जादू-टोना के लिए इस तरह कील का इस्तेमाल किया जाता है। संभव है कि तंत्र-मंत्र, जादू-टोना के चलते महिला की हत्या की गई हो। या फिर महिला की बलि दी गई होगी। इसके अलावा कुछ लोगों का यह भी कहना है कि प्रेम-प्रसंग में विवाद के चलते किसी विक्षिप्त ने महिला की हत्या की होगी। हालांकि सच्चाई क्या है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
किसानों के बाद अब आंगनवाड़ी कर्मचारी बैठे धरने पर, आक्रोशित हुई जनता, सरकार से कर दी बड़ी मांग