India News (इंडिया न्यूज), Trending News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शख्स ने दो शादियां कर ली। फिर इसके बाद उसकी जिंदगी में जो बदलाव आया वो सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जिन लोगों ने भी शादी की होगी उसे पता होगा कि, ये कितनी जिम्मेदारी भरा काम है। लोगों से एक शादी तो संभलती नहीं, इस शख्स ने दो शादियां कर ली। हम सभी को पता है कि, पति-पत्नी की जिंदगी में तकरार और प्यार दोनों होता है। दरअसल, पूरा मामला ये है कि, गोरखपुर में एक शख्स ने भी दो शादी की। लेकिन वह दो पत्नियों के बीच इस कदर उलझा कि उसे जहर खाना पड़ा।
शख्स को अस्पताल में कराया गया भर्ती
शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने बताया कि, उसकी जान खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि, शख्स ने महिला थाना परिसर में ही जहर खा लिया, जहां पहली पत्नी की शिकायत के बाद उसे काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, खजनी के एनवां गांव में रहने वाले राजन कुमार मौर्य ने पहली शादी चंदा से की थी। लेकिन कुछ समय पहले चंदा को पता चला कि उसके पति ने सारिका नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद चंदा ने पुलिस में केस दर्ज कराया।
दूसरी पत्नी चंदा ने दी जानकारी
इस मामले में चंदा ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरी शादी के बाद राजन ने उसे गुजारा भत्ता देना बंद कर दिया। समझाने के बाद भी जब मामला नहीं सुलझा तो पुलिस ने उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया। पहली सुनवाई में राजन को उसकी दूसरी पत्नी चंदा को लाने के लिए कहा गया। राजन ने सारिका को कॉल लेकिन कुछ ही देर बाद उसने जहर खा लिया। घबराई चंदा ने पुलिस को सूचना दी और राजन को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल राजन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।