India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ने करवट बदली है। दिल्ली में पिछले दो दिनों से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। आज उत्तर-पश्चिमी भारत में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने से तटीय और पूर्वी इलाकों में मौसमी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज गर्मी से मामूली राहत मिलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम को हल्की बूंदाबांदी या आंधी-तूफान की संभावना है। तेज हवाएं (20-30 किमी/घंटा) चल सकती हैं, जिससे नमी कम होगी।

इसके अलावा, अगर हम पंजाब और हरियाणा में मौसम की बात करें तो आज मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों की तुलना में गर्मी की तीव्रता में कमी आएगी। दोनों राज्यों में दोपहर के समय तेज धूप से बचने की सलाह दी गई है।

नेपाल हिंसा के बाद बिहार में क्यों बढ़ा तनाव? भारत के लोगों को झेलनी पड़ रहीं ऐसी ऐसी परेशानियां, हालत जानकर निकल पड़ेंगी चीखें

राजस्थान में गर्मी जारी

देश के दूसरे राज्यों की तरह राजस्थान में गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में गर्मी का असर जारी रहेगा, लेकिन उत्तरी भागों में हल्की राहत मिल सकती है। जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23-25 ​​​​डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। धूल भरी हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं, जिससे कुछ इलाकों में दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वाराणसी और प्रयागराज में हल्की बारिश से तापमान में मामूली गिरावट आएगी।

Gold Silver Price Today: अभी नहीं थमा सोने-चांदी की कीमतों के बढ़ने का रफ्तार, अगर होना है मालामाल तो आज ही करें खरीदारी

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

तो वहीं, अगर हम पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात करें तो उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम ठंडा रहेगा। शिमला और श्रीनगर में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि लेह और गुलमर्ग जैसे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। नमी बढ़ने से बेचैनी हो सकती है। दार्जिलिंग जैसे पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में आज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश के कारण तापमान में कमी आएगी, लेकिन आर्द्रता बनी रहेगी।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुई जारी, यहां जानें भारत में कहां मिलता है सबसे सस्ता तेल?