India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने आज देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजस्थान में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और यूपी, बिहार, आंध्र प्रदेश और केरल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान करीब 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। इससे दो लोगों की मौत हो गई।
इन राज्यों में भी बदला मौसम का मिजाज
राजस्थान में आज और कल गर्मी बढ़ने का अलर्ट है। 23 मई तक बीकानेर और शेखावाटी में अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक रह सकता है। कुछ इलाकों में गरज के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। आईएमडी के अनुसार, 25 मई को मानसून केरल में प्रवेश करेगा। इससे पहले आईएमडी ने 27 मई को मानसून के आगमन को लेकर अपडेट दिया था। ऐसे में मानसून तय समय से 2 दिन पहले ही देश में प्रवेश कर रहा है।
दिल्ली में भारी बारिश और तूफान ने मचाई ऐसी तबाही, तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह, इतने लोगों की हुई मौत
उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-145 मेट्रो स्टेशन के सामने एक खंभा गिर गया। यह 21 मई 2025 की रात 8 बजे से 22 मई की सुबह 5 बजे तक देशभर के इन राज्यों में हुई बारिश की मात्रा है।