India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: दिल्ली में पिछले 2-3 दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हल्की बारिश के साथ-साथ सर्द हवाओं से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। 1 जून 2025 के लिए मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है वो भी लोगों के लिए काफी राहत भरी खबर है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार रविवार यानी 1 जून 2025 को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, कई जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा, अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 37 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 3 जून को मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 4 जून को भी यहां गरज के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने वाला है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। तेज हवाओं और बिजली गिरने के खतरे के बीच लोगों को खुले में न निकलने की चेतावनी दी गई है।
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारी से पहले यहां जानें एक-एक डिटेल
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के 13 जिलों में शनिवार की शाम तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। नमी ज्यादा होने की वजह से यहां लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन यह अभी बिहार नहीं पहुंचा है। बिहार में मानसून के पहुंचने से मौसम में बदलाव आएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में तापमान में कुछ गिरावट देखी जा रही है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया गया था। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पांच जून तक यूपी का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। पूर्वी इलाकों में तेज हवाएं और बिजली व गरज के साथ बारिश की संभावना बढ़ गई है।
LPG Cylinder Price: जून के पहले दिन ही बड़ी खुशखबरी, इतना सस्ता हो गया गैस सिलेंडर, नई कीमतें लागू
जान लीजिए अन्य राज्यों का हाल
हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तराखंड में भी बारिश का दौर चलने वाला है। यहां भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर अन्य राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय और मणिपुर जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश के कारण जलभराव हो गया है।