India News ( इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: देश भर के कई राज्यों में गर्मी का दौर जारी है। लोगों का गर्मी की वजह से जीना मुहाल हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है तो कुछ जगहों पर आंधी और बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज कुछ राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में भीषण गर्मी के साथ लू भी चलेगी।
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली समेत कई इलाकों में आज हल्के-हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज हल्की बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। जिससे लोगों को तापमान में मामूली राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां क्षेत्र के हिसाब से मौसम अलग-अलग रहने वाला है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश के मौसम को देखें तो क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग मौसम रहने का अनुमान है। जैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू के हालात बनने वाले हैं। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के साथ तेज आंधी के साथ बारिश की बौछारें पड़ने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा आसपास के इलाकों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
पहाड़ी राज्यों का मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके अलावा लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश के साथ कुछ जगहों पर गरज और बिजली गिरने की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। श्रीनगर और शिमला में अधिकतम तापमान 22-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।