India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इसके बाद इसमें कुछ कमी आ सकती है। बिहार समेत पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में 15 मई तक लू चल सकती है। इस दौरान पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में आंधी के साथ बहुत भारी बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। आईएमडी ने 14 मई तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के विभिन्न इलाकों में लू चलने का अनुमान जताया है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में 15 मई तक, झारखंड में 13 और 14 मई को भीषण गर्मी के साथ गर्म हवाएं चल सकती हैं। 15-17 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 14-17 मई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और 17 मई को पश्चिमी राजस्थान में लू के साथ उमस भरे मौसम की चेतावनी जारी की गई है। झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में सोमवार को गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है।

Delhi Weather Today: दिल्ली में अचानक बदला मौसम, तेज धूप के साथ चलने लगीं गर्म हवाएं, क्या रुक गया बारिश का सिलसिला?

भीषण गर्मी और लू की चपेट में आए ओडिशा के अधिकांश इलाके

ओडिशा के अधिकांश इलाके भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। रविवार को राज्य में 19 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इनमें संबलपुर में सबसे अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भुवनेश्वर में पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी बालासोर, भद्रक, जाजपुर समेत 13 जिलों में भीषण गर्मी और उमस का मौसम रहने का अनुमान है।

लगातार आगे बढ़ रहा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। 13 मई के आसपास इसके दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। इसके बाद अगले चार-पांच दिनों के दौरान यह दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

Petrol Diesel Price Today: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ ये बदलाव, टंकी फुल कराने से पहले यहां करें चेक

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, गुजरात, झारखंड, तेलंगाना और असम में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान की स्थिति बनी रही। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 30-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक में भी तेज हवाएं चलीं। पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, असम और त्रिपुरा में भी कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

क्या जंग को खत्म करने जा रहा है इजरायल? गजा से आखिरी अमेरिकी बंधक की वापसी,राष्ट्रपति ट्रंप ने जताई खुशी