India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: दिल्ली में पिछले 3 दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को गर्मी के साथ-साथ उमस भी कम नहीं हुई। जिसकी वजह से पंखा और कूलर कोई काम नहीं कर रहा था। लोगों को का बिना एसी के रहना मुश्किल हो गया। हीट इंडेक्स 50 डिग्री और उससे अधिक रहा। बताया जा रहा है कि, 24 मई तक गर्मी से कोई राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। लोगों को रात में भी उमस का सामना करना पड़ा।
दिल्ली में आज मिलेगी राहत?
अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो उसमें भी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 43 से 70 फीसदी तक रहा। पूर्वानुमान के अनुसार आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश और आंधी चल सकती है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।
इस देश ने इजराइल को दिया बड़ा झटका, यहूदी बस्तियों पर लगाए नए प्रतिबंध,रोकी व्यापार वार्ता
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में दिन में धूप खिलने से गर्मी पड़ रही है, लेकिन रात होते ही मौसम सुहाना हो जाता है। रात में अच्छी हवा चल रही है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलती है। प्रदेश के बांदा जिले में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.6℃ दर्ज किया गया है। 21 मई को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के साथ गरज और बिजली भी गिर सकती है।
महाराष्ट्र के कई जिलों में हुई भारी बारिश
मंगलवार शाम मुंबई महानगर समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हुई। अंधेरी के कई सबवे और दहिसर में महज एक घंटे की बारिश में ही पानी भर गया। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को महानगर में भारी बारिश की संभावना जताई है। मुंबई समेत ठाणे और पालघर में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यमराज उसका इंतजार कर रहा है…, CM योगी ने सपा पर साधा ऐसा निशाना, अखिलेश यादव की उड़ गई नींदे