India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। राजधानी (सफदरजंग) का तापमान 42.3 डिग्री रहा तो आया नगर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री को छू गया। आज और भी गर्मी पड़ सकती है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सुबह की शुरुआत आंधी और बूंदाबांदी के साथ होगी। वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत का पारा तेजी से चढ़ रहा है। लोगों को कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह के समय आंधी भी आ सकती है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने का अनुमान है। तो वहीं, कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है। 18 नवंबर को मौसम साफ रहेगा। 18 से 21 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 18 और 19 मई को तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। 18 से 21 मई तक तापमान 37 से 42 डिग्री तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री तक रह सकता है। 22 मई को दिल्ली में एक बार फिर बारिश की संभावना है। इस दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी। अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है।

‘मुझे रात 2:30 बजे आसिम मुनीर…’, शाहबाज शरीफ ने कबूला सारा सच, बताया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाक में मचाई कितनी तबाही?

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, रविवार तक राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। आईएमडी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आईएमडी के मुताबिक, दोपहर 2.30 बजे तक झांसी में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा कि इसके बाद फुरसतगंज (44 डिग्री सेल्सियस), वाराणसी (44 डिग्री सेल्सियस), सुल्तानपुर (43.8 डिग्री सेल्सियस), आगरा (42.8 डिग्री सेल्सियस) का स्थान है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में लू चलने की संभावना है।

भारत-पाक तनाव में लॉरेंस बिश्नोई की एंट्री, नासिक में लहराए गए बैनर, भड़क उठे CM फडणवीस, बोले-ये बर्दाश्त नहीं होगा