India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: देश के अलग-अलग राज्यों में भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने वाला है। तो वहीं अगर हम दूसरे राज्यों की बात करें तो बिहार-झारखंड जैसे राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना जताई है। वहीं उत्तर-पश्चिम समेत मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली एनसीआर में गर्मी का कहर रहेगा जारी

इसके अलावा, अगर हम दिल्ली एनसीआर की बात करें तो भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। वहीं न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दौरान आसमान साफ ​​रहने वाला है और दोपहर में तीखी धूप के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। हवा में 20-30 फीसदी नमी का असर रहने वाला है।

प्रोफाइल पर पाकिस्तान का झंडा, UP के लड़के की इस हरकत पर भड़क उठा हिंदू समाज, फिर जो हुआ…

उत्तर प्रदेश में बरसेगा लू

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में लू की स्थिति रहने वाली है। लखनऊ, वाराणसी और कानपुर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल 2025 तक पूर्वी यूपी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बिहार के कुछ जिलों जैसे भागलपुर, गया और पटना में भीषण गर्मी और लू की मार पड़ने वाली है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने यहां हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में इन दिनों सुबह के समय तेज धूप खिली हुई है, हालांकि मौसम विभाग ने 30 अप्रैल 2025 को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में भी इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, हालांकि मौसम विभाग ने यहां 1-3 मई 2025 तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।

भगवा मय होते-होते बचा जेएनयू, काफी लंबे समय के बाद ABVP ने संयुक्त सचिव पद पर दर्ज की जीत