India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: आज से मई महीने की शुरुआत हो चुकी है। अप्रैल महीने के मुकाबले मई महीने के शुरुआत में ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने आज का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। कई इलाकों में बारिश, तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसी जगहों पर लू की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को धूल भरी आंधी, गरज के साथ छींटे और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे गर्मी थोड़ी कम हो सकती है लेकिन धूल से परेशानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है और हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में भी बादल छाए रह सकते हैं, हल्की बारिश हो सकती है और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ, आगरा और कानपुर जैसे शहरों में बादल छाए रहने की संभावना है।

हमास नहीं इस वजह से धूं-धूं कर जल रहा इजरायल, बेबस और मजबूर होकर पूरी दुनिया के सामने हाथ फैला रहे Netanyahu

पहाड़ी इलाकों में मौसम का हाल

पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शिमला, मनाली और मसूरी जैसे पर्यटन स्थल ठंडे रहेंगे, तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में भी अभी गर्मी का मौसम है। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जो इन इलाकों के लिए अधिक है।

ये राज्य रहेगा गर्म

कुछ इलाकों में ऐसा लग सकता है कि लू चलनी शुरू हो गई है। राजस्थान इस समय सबसे गर्म राज्य है। 30 अप्रैल को बाड़मेर में 46.8 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार और झारखंड में भी पटना, गया, रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों में आंधी और बारिश हो सकती है। तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से लू से बचने के लिए तेज धूप में बाहर निकलने से बचने को कहा है।

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का देश की जनता को इस दिन मिलेगा लाभ, भरभरा कर गिरेगी पेट्रोल-डीजल की प्राइस