India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद दिल्ली का मौसम काफी सुहावना हो गया था। लेकिन आज रविवार को उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मई की शुरुआत के साथ ही मौसम सुहाना हो गया है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए ओलावृष्टि, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग ने बताया कि इन इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट और हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। इस बीच देवभूमि के सभी जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना है। पिछले दो दिनों से मैदानी इलाकों में हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है।
Gold Silver Price Today: लगातार गिर रही सोने-चांदी की कीमत, खरीदारी से पहले यहां जानें पूरी डिटेल