India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में सूरज की तपिश बढ़ने लगी है, हालांकि सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार होली के दिन यानी 14 मार्च 2025 को दिल्ली एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और यूपी समेत उत्तर भारत के मौसम में भी बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 10-12 मार्च तक दिल्ली एनसीआर में तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 11-12 मार्च 2024 को तेज हवाएं चलेंगी। इनकी रफ्तार 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 31-34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 15-18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। छोटी होली के मौके पर बादल भी छाए रहेंगे।

जानें पहाड़ों का मौसम

पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के कम होने से जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी कम होने लगी है। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है और सड़कों से बर्फ की चादर भी हटने लगी है। तो वहीं, दूसरी तरफ उत्तराखंड में सोमवार (10 मार्च, 2025) को इन 3 जिलों चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। अगर हम हिमाचल प्रदेश की बात करें तो 10-13 मार्च 2025 तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और कांगड़ा के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

UP में 2 दिन बाद बदलेगा फिर से मौसम! झूमकर बरसेंगे बदरा, होली से पहले तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

राजस्थान में तापमान बढ़ रहा है, जिससे राज्य में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार (10 मार्च, 2025) को राजस्थान में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, हालांकि पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि बारिश की संभावना कम लग रही है। 10-14 मार्च 2025 के बीच प्रदेश में बादलों की आवाजाही हो सकती है।

Rajasthan Weather: सताने लगी गर्मी, 2 दिन के अंदर ही 40 डिग्री पहुंच जाएगा पारा!