India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में जहां दिन-प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है, वहीं दक्षिण भारत में मौसम सुहाना होता जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में आसमान साफ ​​है और तापमान भी ठीक है। मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल से जून के बीच गर्मी धीरे-धीरे अपना कहर दिखाएगी और लू भी कहर बरपाएगी। तो चलिए जानते हैं 4 अप्रैल को आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम। शुरुआत करते हैं देश की राजधानी दिल्ली से, तो यहां 4 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को दिन में दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा राजधानी के लिए मौसम संबंधी कोई चेतावनी नहीं दी गई है। केरल में 4 अप्रैल को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश, तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।

UP Weather News Today: UP में इस दिन से करवट लेगा मौसम, अचानक छाएगी अंधेरी, जानिए कब होगी गरज चमक के साथ बारिश

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड में 4 अप्रैल को भी मौसम खराब रह सकता है, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। क्योंकि यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी के पूर्वानुमान की बात करें तो झारखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने तूफान और बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की भी चेतावनी जारी की है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम?

उत्तर प्रदेश में 4 अप्रैल को पारा थोड़ा बढ़ सकता है, जिससे गर्मी भी बढ़ेगी। राज्य में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार यूपी का आसमान साफ ​​रहेगा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी जरूर बढ़ेगी। बिहार में 4 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 05 अप्रैल की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!