India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: दिल्ली में शनिवार को तेज हवाओं के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से राजधानी में पारा फिर चढ़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को राजधानी में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। इसके चलते अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान
हवाएं 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राजधानी के तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। शनिवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे और हवा की गति भी तेज रही। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा।
हवा में सुधार के बाद GRAP के पहले चरण के प्रतिबंध हटाए गए
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण के प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। शनिवार को आयोजित GRAP की उप-समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार को राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 153 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। भारतीय मौसम विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में ही रहने की संभावना है।
आपको बता दें कि, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।दिल्ली में शनिवार को तेज हवाओं के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से राजधानी में पारा फिर चढ़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को राजधानी में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। इसके चलते अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इस किताब ने खोले कांग्रेस के कई बड़े राज, सोनिया गांधी ने किया था ऐसा काम, जानकर उड़ेंगे आपके भी होश