India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: दिल्ली में शाम करीब 3 बजे के बाद मौसम सुहावना हो गया। जब तपिश भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। फिर भी दिल्ली एनसीआर में सूरज की तपिश जारी है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली के साथ बारिश जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार समय से पहले दस्तक दे दी है। इसकी गति और दिशा के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून 27 मई तक केरल पहुंच सकता है।

इन इलाकों में हो रही बारिश

मानसून के आगमन के चलते पिछले दो दिनों से निकोबार द्वीप समूह और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान लगातार 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी, जो कभी-कभी 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी बढ़ सकती हैं। वहीं, 14-15 मई को दो दिन तक पारा 40 से ऊपर रहने के बाद 16 मई को बारिश की संभावना है। ऐसे में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो गरज के साथ कुछ समय के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में फिर होगी झमाझम बारिश, आंधी-तूफान के साथ बादलों की एंट्री, गाजियाबाद से लेकर गुड़गांव तक मौसम हुआ कूल-कूल

चल रही तेज हवाएं

आईएमडी के अनुसार, पंजाब के ऊपर निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान पर दो अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण मौजूद हैं। बिहार, झारखंड और असम में भी कुछ ऐसी मौसम प्रणालियां मौजूद हैं। इनके प्रभाव से 14 मई को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में और 16-17 मई को हिमाचल प्रदेश में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इतना ही नहीं, इन राज्यों में गरज और बिजली के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 14-16 मई के दौरान कोंकण और गोवा में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में मंगलवार को 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 14-15 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 16 मई को झारखंड, 15-16 मई तक झारखंड, बिहार और 14 मई, 16 मई तक मध्य प्रदेश और ओडिशा में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश भी हो सकती है।

UP Weather Today: यूपीवालों हो जाओ सावधान! आसमान से बरसेगी ऐसी आग, सांस लेना भी होगा मुश्किल, IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट