India News (इंडिया न्यूज),Aaj Ka Mausam: शुक्रवार को होली के दिन उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लोग न सिर्फ रंग और गुलाल से सराबोर होंगे, बल्कि आसमान से बरसती बारिश में भीगेंगे। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की चोटियों पर बारिश के साथ भारी बर्फबारी के आसार हैं। वहीं गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल और झारखंड से लेकर ओडिशा तक अगले चार दिनों के दौरान पारा चढ़ेगा और कुछ जगहों पर लू भी चल सकती है। हालांकि, अगले दो दिनों तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

शुक्रवार को होली के दिन उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लोग न सिर्फ रंग और गुलाल से सराबोर होंगे, बल्कि आसमान से बरसती बारिश में भीगेंगे। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की चोटियों पर बारिश के साथ भारी बर्फबारी के आसार हैं। वहीं गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल और झारखंड से लेकर ओडिशा तक अगले चार दिनों के दौरान पारा चढ़ेगा और कुछ जगहों पर लू भी चल सकती है। हालांकि, अगले दो दिनों तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। बुधवार को राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.7 डिग्री अधिक है। एक दिन पहले जोधपुर, चित्तौड़गढ़, सिरोही, डूंगरपुर और पाली में भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने कहा कि गुजरात में 13 मार्च को, विदर्भ में 13 और 14 मार्च को, ओडिशा में 13-16 मार्च को, झारखंड में 14-16 मार्च को और पश्चिम बंगाल में 16 मार्च को भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर लू और गर्म हवाएं चलने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा-लाहौल में हिमखंड गिरे

बुधवार को हिमाचल प्रदेश में रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। चंबा और लाहौल घाटी में हिमखंड गिरे, जिससे सड़क मार्ग बंद हो गया। मनाली-केलांग हाईवे 3 पर तेलिंग नाला में हिमस्खलन होने से हाईवे करीब दो घंटे तक बाधित रहा। राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण ने कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। कुल्लू में 16, लाहौल-स्पीति में 121 सड़कें और 27 बिजली ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। मैदानी जिलों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

भारतीय सेना को मिला ये हाईटेक हथियार, चीन-पाकिस्तान के सारे प्लान हो जाएंगे फूस, ताकत जान दुश्मनों के उड़ेंगे होश

गुलमर्ग में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग व अन्य पहाड़ी इलाकों में जहां लगातार बर्फबारी व बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं जम्मू समेत संभाग के इलाकों में गर्मी बढ़ गई है। केंद्र शासित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री अधिक है।

जम्मू का तापमान 3.9 डिग्री बढ़ा

जम्मू में दिनभर धूप खिली रहने से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक बढ़कर 29.5 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 13.8, बटोटे में 13.7, कटड़ा में 25.0, भद्रवाह में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जहाँ जलकर खाक हुई थी होलिका, मिल गई वो पौराणिक जगह ; सतयुग से है संबंध