India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में करीब एक हफ्ते से मौसम काफी सुहावना हो रहा है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। दिल्ली एनसीआर में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने गर्मी से काफी राहत दिलाई है। पिछले सप्ताह जहां दिल्ली का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक ही रह गया है। मौसम विभाग के अनुसार 4 जून को भी मौसम सुहाना रहने वाला है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 6-8 जून 2025 तक तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है। वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दौरान मौसम सामान्य रहने वाला है। विशेषज्ञों के अनुसार प्री-मानसून एक्टिविटी के कारण जून की शुरुआत में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है, हालांकि इससे ज्यादा समय तक राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।

दक्षिण कोरिया में 27 साल बाद लोगों ने किया ये काम, बदल दिया देश का प्रेसिडेंट,पीछे की वजह जान रह जाएंगे हैरान

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, वाराणसी, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और गाजीपुर जैसे इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, अगर हम बिहार की बात करें तो यहां भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। पटना में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज 9 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पौड़ी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां अगले 4 दिनों तक मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने सिरमौर, शिमला और सोलन में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सिर्फ इस जगह होगी कुर्बानी, Yogi के सिंघम ने संभल के मुसलमानों को चेताया, बोले- सोशल मीडिया पर डाली फोटो तो…