India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में शनिवार सुबह बारिश हुई। इसके बाद लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिली। पीटीआई ने मौसम विभाग के आंकड़ों के हवाले से बताया कि इस साल फरवरी में दिल्ली में गर्मी का असर देखने को मिला और इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के मनाली में बर्फबारी जारी है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग, पालम, लोधी रोड, रिज और आया नगर में बूंदाबांदी हुई। पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है। 2 से 6 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

4 और 5 मार्च को तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 17 डिग्री रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार 2 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। हालांकि, दिल्ली इस सिस्टम के बाहरी इलाके में रहेगी। इसलिए यहां बारिश की संभावना कम है।

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश

हिमाचल में भारी बर्फबारी और बारिश हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भारी बर्फबारी और बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। कई प्रमुख सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात बंद हो गया। इसके कारण कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राज्य भर में करीब 200 सड़कें बंद हो गई हैं।

Exclusive: AI करता है नस्लभेद! स्मृति ईरानी ने कहा- 80% चेहरे की पहचान करने वाली प्रणालियां गोरी त्वचा पर आधारित

बर्फबारी और बारिश के कारण कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और शिमला जिलों के कई इलाके राज्य के बाकी हिस्सों से कट गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में लगातार तीसरे दिन रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण राजमार्गों पर यातायात ठप हो गया है। चंबा और मनाली में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NXT Conclave में होंगे शामिल, सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जताई खुशी, इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर होगी चर्चा