India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर के तापमान में बढ़ोतरी जारी है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के शहरों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में कमी के साथ लोगों के लिए मौसम सर्द साबित होगा।
छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार (23 फरवरी) को दिल्ली में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 फरवरी से 1 मार्च तक दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। जबकि अधिकतम तापमान में कमी के संकेत हैं। 25 से 1 मार्च के बीच न्यूनतम तापमान 11 से 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 26 से 29 के बीच रहने की उम्मीद है।
औसत से अधिक तापमान
रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में राष्ट्रीय राजधानी में आसमान काफी हद तक साफ रहा और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत से 44 प्रतिशत के बीच रहा।
दिल्ली में AQI 143
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 143 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।