India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उत्तर भारत में इन दिनों मौसम काफी गर्म हो रहा है। हालांकि, बीच-बीच में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण लोगों को बारिश और आंधी से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन गर्मी का कहर से लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों की नजरें आसमान पर टिकी हुई है। लोगों को अब सारी उम्मीदें मानसून हैं। निजी मौसम वेबसाइट स्काईमेट वेदर के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 2-3 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह के शेष हिस्सों, अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

दिल्ली में कब होगी बारिश?

मानसून के खत्म होते-होते दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा देश मानसून की चपेट में आ जाएगा और पूरा भारत भीगा हुआ नजर आएगा। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में मौसम की गतिविधियों की बात करें तो उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे दर्ज किए गए।

पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और दिल्ली-एनसीआर, लक्षद्वीप, ओडिशा, बिहार, झारखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हुई। वहीं, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चली।

Delhi Weather Today: तपिश भरी गर्मी से मिलने वाली है राहत, राजधानी के इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

अगले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो इस दौरान सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश संभव है। आंतरिक तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, पूर्वी बिहार, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, पूर्वी गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं, जम्मू संभाग और राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।

UP Weather Today: आज बारिश देगी दस्तक या सताएगी चिलचिलाती धूप, UP में IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिलेगी राहत?

इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में पारा 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। मई महीने में अब तक लू नहीं चली है और अगले एक हफ्ते तक इससे राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले दो दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस महीने अब तक का सबसे अधिक तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 16 मई 2025 को दर्ज किया गया था। यह मई महीने का दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले 5 मई 2021 को 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 20 मई की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!