India news(इंडिया न्यूज), aaj ka mausam: आमतौर पर फरवरी के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ती है। पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है। हल्की ठंड के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बढ़ते तापमान को लेकर अलर्ट जारी किया है।
तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के मुंबई, ठाणे और अन्य पड़ोसी जिलों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने मंगलवार को बताया कि अगले दो दिनों तक तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
गर्म हवाएं चलेंगी
आईएमडी ने बताया कि 25 और 26 फरवरी को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। चूंकि फरवरी महीने में ही लू चलने की चेतावनी जारी की गई थी, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ेगी।

इस बार गर्मी और भी ज्यादा पड़ेगी
फरवरी के महीने में मुंबई और उसके आसपास के इ लाकों में तापमान 37 से 38 डिग्री रहने की उम्मीद है। आने वाले समय में यह तापमान और भी बढ़ेगा। मुंबई ही नहीं, बल्कि देश के बाकी हिस्सों में भी भीषण गर्मी पड़ सकती है। अप्रैल आते ही भीषण गर्मी शुरू हो जाएगी। इसके बाद कई महीनों तक गर्मी का मौसम जारी रहेगा।