India News (इंडिया न्यूज), Chandigarh Mayor Election 2025: चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भाजपा की हरप्रीत कौर बबला ने मेयर का चुनाव जीत लिया है। चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भाजपा प्रत्याशी को 19 वोट मिले, जो बहुमत का आंकड़ा है। कुल 36 वोट पड़े। भाजपा के पास 16 पार्षद हैं, ऐसे में आप-कांग्रेस के तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है। चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी के पास 13 और कांग्रेस के पास 6 पार्षद हैं।

आप के उम्मीदवार को मिले 17 वोट

सदन में कुल 35 पार्षद थे, जबकि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी के पास भी एक वोट था। आप-कांग्रेस गठबंधन के पास बहुमत होने के बावजूद भाजपा ने मेयर का चुनाव जीत लिया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रेम लता को अपना उम्मीदवार बनाया था। उनका मुकाबला हरप्रीत कौर बबला से था। प्रेम लता को 17 वोट मिले। परिणाम की घोषणा पीठासीन अधिकारी रमणीक सिंह बेदी ने की। चंडीगढ़ नगर निगम के असेंबली हॉल में गुरुवार (30 जनवरी) को सुबह 11:20 बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर 12:19 बजे खत्म हुआ।

मामूली कहासुनी पर ‘हैवान’ बन गया पड़ोसी, महिला से रेप कर बच्चों के सामने शरीर पर फेंका तेजाब, पति ने दरवाजा खोला तो…

आप नेता ने दायर की थी याचिका

बता दें कि आप नेता कुलदीप कुमार ने निष्पक्ष मेयर चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा था कि चुनाव की निष्पक्ष निगरानी के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज को पर्यवेक्षक बनाया जाना चाहिए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड जज जयश्री ठाकुर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। उनकी निगरानी में मेयर का चुनाव संपन्न हुआ है।

पिछली बार हुआ था विवाद

बता दें कि पिछले साल भी चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान काफी हंगामा हुआ था। तब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। 20 फरवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव अधिकारी अनिल मसीह के आचरण पर कड़ी टिप्पणी की थी और चुनाव परिणाम को पलट दिया था। अनिल मसीह ने आप-कांग्रेस के आठ वोट रद्द कर दिए थे, ऐसे में भाजपा उम्मीदवार जीत गया था। कोर्ट ने फैसला पलट दिया। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप कुमार को मेयर घोषित किया गया। अदालत ने माना कि कुलदीप कुमार के लिए डाले गए 8 वोट गलत तरीके से अवैध घोषित किए गए थे।

अपनी उम्र के हिसाब से महीने में कितनी बार शारीरिक संबंध बनाना होता है सही? छोटी सी है बात लेकिन खड़ी कर सकती है मुश्किल बड़ी!