इंडिया न्यूज, बेंगलुरु, (Accident In Hubli, Karnataka): कर्नाटक में कल रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। हुबली शहर के बाहरी इलाके में एक यात्री बस और एक लॉरी की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 26 घायल हो गए। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। घायलों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।

ओवरटेक करने की कोशिश में हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि बस चालक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। यात्री बस कोल्हापुर से बेंगलुरु जा रही थी। इस बीच कल आधी रात लगभग साढ़े बारह से एक बजे के बीच यह हादसा हुआ। लॉरी धारवाड़ की ओर जा रही थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Accident In Hubli Karnataka

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें :   कर्नाटक में पेड़ से टकराया वाहन, 9 लोगों की मौत

ये भी पढ़ें :  Bus Overturned In Tumkur District Karnataka : कर्नाटक में पलटी बस, आठ यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर

Connect With Us : Twitter | Facebook