India News (इंडिया न्यूज), Survey on Indian Sex Life: दुनिया के विकसित और विकासशील देशों में सेक्स और फिजिकल रिलेशन को लेकर खुलकर चर्चा होती है। पहले के जमाने में भारत में लोग इसे चोरी छिपे भी करना पसंद नहीं करते थे। पुरुष तो फिर भी सेक्स को लेकर चर्चा कर लेते थे। लेकिन महिलाओं को अपनी शीरीरिक इच्छा के बारे में खुलकर बात करने में हिचक होती थी। अब इसमें थोड़ा सुधार हुआ है। सोशल मीडिया के बढ़ते चलन से पढ़ी लिखी महिला इस पर खुलकर चर्चा करती है। हाल ही में हुए एक सर्वे ‘लेड इन इंडिया 2025’ में भारतीयों की सेक्स लाइफ के बारे में कई रोचक और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इस सर्वे में 10,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और इसके नतीजों ने भारतीयों के रिश्तों और सेक्सुअल हेल्थ पर नई जानकारी दी है।
सर्वे में हुआ ये खुलासा
इस सर्वे के मुताबिक, 55 प्रतिशत भारतीय अपनी सेक्स लाइफ से संतुष्ट नहीं हैं और वे और ज्यादा सेक्स चाहते हैं। बता दें कि, यह आंकड़ा सिर्फ शादीशुदा लोगों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अविवाहित, कपल्स और यहां तक कि शादीशुदा लोग भी इस असंतोष का सामना कर रहे हैं। सर्वे के मुताबिक, 59 प्रतिशत शादीशुदा लोग भी अपनी सेक्स लाइफ से असंतुष्ट हैं। खास तौर पर महिलाएं (60%) पुरुषों (53%) से थोड़ा अधिक संतुष्ट हैं।
सेक्स एक भावनात्मक जुड़ाव है
बता दें कि, विशेषज्ञों का मानता है कि सेक्स एक भावनात्मक जुड़ाव है, शारीरिक नहीं। इसके अलावा सर्वे में ये जानकारी भी सामने आई कि 87 प्रतिशत भारतीयों के लिए सेक्स सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी है। वे अपने पार्टनर के साथ एक गहरा और मज़बूत जुड़ाव चाहते हैं, ताकि सेक्स को एक संपूर्ण अनुभव माना जा सके। इसका मतलब यह है कि शारीरिक संतुष्टि के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव भी भारतीयों के लिए बहुत जरूरी है।
क्यों प्रभावित हो रही लोगों की सेक्स लाइफ?
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, आधुनिक जीवनशैली और व्यस्तता के कारण भारतीयों की सेक्स लाइफ भी प्रभावित हो रही है। व्यस्त जीवन में लोग अपने रिश्तों पर उतना ध्यान नहीं दे पाते जितना वे चाहते हैं। काम की थकान और समय की कमी के कारण अक्सर सेक्स को तनाव दूर करने वाला उपाय माना जाता है, जो लंबे समय तक रिश्तों को मजबूत नहीं बना पाता।