India News (इंडिया न्यूज), Condom Sales Data: नए साल के मौके पर लोगों ने जमकर मौज मस्ती की। ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि एक कंपनी की रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। दरअसल, हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ब्लिंकिट के आंकड़ों के मुताबिक नए साल के मौके पर लोगों ने 1 लाख से ज्यादा कंडोम ऑनलाइन ऑर्डर किए हैं। नए साल या किसी बड़े आयोजन के दौरान देशभर में इस तरह के खर्च बढ़ जाते हैं। इससे पहले भारत पाकिस्तान मैच के दौरान लोगों ने कुछ ही घंटों में 10 हजार से ज्यादा कंडोम ऑर्डर किए थे।

कौन सा शहर है सबसे आगे?

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भारत में कंडोम का बाजार भी बड़ा है। एसी नीलसन के मुताबिक, 2023 तक भारत में कंडोम का बाजार 7 हजार करोड़ से ज्यादा का था। इससे साबित होता है कि भारत में कंडोम की बिक्री भी बढ़ी है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के मुताबिक दादरा नगर हवेली के लोग सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश का नंबर आता है।

प्रिंसिपल ने 80 छात्राओं से कहा शर्ट उतारो…सिर्फ ब्लेजर पहनकर घर लौटने को मजबूर हुईं लड़कियां, अभिभावकों ने डीसी ने की शिकायत

चौंका देगा ये आंकड़ा

अनुमान है कि दादरा नगर हवेली में 10 हजार जोड़ों में से 993 जोड़े संभोग के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद अन्य राज्यों का भी सर्वे किया गया, जिसमें हर राज्य के अलग-अलग आयु वर्ग के 10 हजार जोड़ों से बात की गई। दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश आता है। जहां 10 हजार में से 978 जोड़े कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। कर्नाटक 15वें स्थान पर है। इस राज्य में 10 हजार में से सिर्फ 307 जोड़े कंडोम का इस्तेमाल करते हैं।

बड़ा खुलासा! ऑस्ट्रेलिया में संन्यास ले चुके थे Rohit Sharma? फिर इस वजह से ले लिया U-Turn, क्यों नाराज हो गये थे कोच गंभीर?