India News (इंडिया न्यूज), Unmarried Couples Banned in OYO: ओयो भारत के किसी भी शहर में सस्ते होटल ढूंढना आसान बनाता है। यह न केवल युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, बल्कि धार्मिक स्थलों पर भी इसकी मांग काफी ज्यादा है। ऐसे में जो खबर आ रही है वो काफी चौंकाने वाली है। ओयो के इस फैसले से युवाओं को काफी तगड़ा झटका लगा है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ओयो के बारे में एक धारणा है कि, अविवाहित जोड़े वहां निजी समय बिताने के लिए जाते हैं। इस धारणा को तोड़ते हुए ओयो अब आगे बढ़ रहा है। 

चेक इन नियमों में किया बदलाव

बताते चलें कि, कंपनी ने अपने चेक-इन नियमों में बदलाव किया है। दरअसल, ओयो ने एक खास राज्य के लिए नया नियम बनाया है। कंपनी ने इस नियम की शुरुआत यूपी के मेरठ से की है। माना जा रहा है कि जल्द ही ये नियम दूसरे शहरों में भी लागू किए जा सकते हैं। यहां अविवाहित जोड़ों की एंट्री बैन रहेगी। दरअसल, अब ओयो से होटल बुक करने से पहले आपको नए नियम से गुजरना होगा। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ओयो ने एक खास राज्य के लिए नया नियम बनाया है।

‘एक बार भारत तो आओं…’ पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दी सैम कोंस्टास को धमकी, BGT में बुमराह और कोहली के साथ हो चुकी है भिड़ंत

कपल्स को करने होगा ये काम

इस नई पॉलिसी के मुताबिक, अब सभी कपल्स को चेक-इन के वक्त अपना वैध पहचान पत्र और रिलेशनशिप का सबूत दिखाना होगा। बुकिंग चाहे ऑनलाइन हो या सीधे होटल में। विजिटर्स से ये अनिवार्य दस्तावेज मांगे जाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने अपने पार्टनर होटलों को स्थानीय सामाजिक मान्यताओं के आधार पर कपल्स की बुकिंग रिजेक्ट करने की छूट दी है।

मेरठ से होगी इसकी शुरुआत

होटल और ट्रैवल बुकिंग की दिग्गज कंपनी OYO ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने का रास्ता तैयार कर लिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआत मेरठ शहर से की है और इसके लिए नया नियम बनाया है। संशोधित नीति के बारे में जानने वाले लोगों ने बताया कि जमीनी स्तर पर मिली प्रतिक्रिया के आधार पर कंपनी इसे अन्य शहरों में भी लागू कर सकती है। अगर यह नीति मेरठ में सफल होती है तो इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ओयो के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। दरअसल, कुछ शहरों के लोगों ने ओयो के होटलों में अविवाहित जोड़ों को चेक-इन न करने देने के लिए याचिका दायर की थी। इसे देखते हुए ओयो ने अपनी नीति में बदलाव करने का फैसला किया है।

Delhi Elections 2025: प्रियंका गांधी पर टिप्पणी कर विवादों में घिर गए रमेश बिधूड़ी, मनीष सिसोदिया का BJP पर हमला