India News (इंडिया न्यूज़), Vastu Tips For Plants: वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए वास्तु शास्त्र में बहुत से उपाय किए जाते है। वास्तु के अनुसार घर के आंगन में पेड़-पौधे लगाना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे ही पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है। इन्हें लगाने से घर में ना सिर्फ सुख शांति तो बनी ही रहती है साथ ही धन-दौलत भी बरकरार रहती है। तो चलिए जानते है इन पौधों के बारे में।
बांस का पौधा
वास्तु के अनुसार, बांस आपके घर में खुशी, सौभाग्य, प्रसिद्धि, शांति व धन लाता है। इसे घर या ऑफिस के डेस्क पर रखा जा सकता है और इसे उपहार में दिया जाने वाला एक शुभ पौधा भी माना जाता है।
नीम का पेड़
नीम का पेड़ एक ऐसा पौधा है जो सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और यह अपने अंदर मौजूद स्वास्थ्य के लिए लाभकारी गुणों के कारण बहुत अधिक लोकप्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर के उत्तर-पश्चिम कोने में नीम का पेड़ लगाना चाहिए।
शमी का पौधा
शमी का पौधा बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को भी शमी का पौधा प्रिय होता है। शमी का पेड़ घर में लगाने से घर की दरिद्रता दूर भाग जाती है। ऐसा कहा जाता है कि सोमवार के दिन शिव जी को शमी के पुष्प चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख समृद्धि आती है।
तुलसी
हिंदू संस्कृति में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है और यह लगभग हर घर में लगाया जाता है। तुलसी के पौधे को घर में रखना काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसकी पत्तियां ऑक्सीजन को आसपास की जगहों में फैलाने का काम करती है।
ये भी पढ़े- क्या है धर्मांतरण-रोधी कानून, किन राज्यों में बैन है धर्म परिवर्तन?