India News(इंडिया न्यूज़), Punjab Encounter: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड से हमला करने वालामुख्य आरोपी का अंजाम बुरा हुआ। दरअसल, सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश को ढेर कर दिया। आपको बता दें आरोपी की पहचान गुरसिदक सिंह के रूप में हुई है। आपको बता दें पंजाब पुलिस को अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले के आरोपी गुरसिदक और विशाल की राजासांसी इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इस दौरान पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। वहीँ जैसे ही पुलिस को बदमाश मिले दोनों के बीच अच्छी खासी मुठभेड़ हो गई। वहीँ मुठभेड़ में आरोपी गुरसिदक को गोली लग गई।

  • आरोपी हुआ ढेर
  • इस तरह बिछाया जाल

‘अपने फार्महाउस पर बुलाया, सुबह से रात तक.…’ इस फिल्मस्टार की बेटी ने खोली सलमान की सच्चाई, की थी ये खास डिमांड

आरोपी हुआ ढेर

वहीँ इस वारदात के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। वहीँ उसका साथी पुलिस के चंगुल से भागने में सफल रहा। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि , आरोपियों के राजासांसी इलाके में घूमने के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया की आरोपी को हिरासत में लेने के लिए सीआईए और छेहरटा पुलिस ने एकटीम बनाई थी, जिस टीम ने इस घटना को अंजाम दिया और सफल रही।

इस तरह बिछाया जाल

इस दौरान पुलिस टीम को एक बाइक पर दो लोग आते दिखें। वहीं इस दौरान पुलिस ने बाइक को रोकने की कोशिश की, बाइक सवार आरोपियों ने बाइक छोड़कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। वहीँ पुलिस का कहना है कि, एक गोली कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के सिर पर लगी, वहीँ एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी और एक गोली पुलिस वाहन पर लगी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आत्मरक्षा में अपनी पिस्तौल से गोली चलाई, जिससे आरोपी गुरसिदक घायल हो गया।

पाकिस्तान में एक बार फिर दिखा अज्ञात हमलावर का कहर, अबू कताल के बाद इस शख्स को भेजा जहन्नुम, खौफ में जी रहे आतंकी